बिहार चुनाव में एनडीए की जीत छठ घाटों का किया निरीक्षण: सारंग

भोपाल।मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को भोपाल में बने छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस मौके पर बिहार चुनाव को लेकर मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा कि बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने वाली है. बिहार की जनता ने पीएम मोदी की डबल इंजन की सरकार का विकास देखा है. बिहार की जनता ने मन बनाया है कि एक बार फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बने.. बिहार के हर क्षेत्र में पीएम मोदी के विकास और नीतीश कुमार के सुशासन को लेकर आकर्षक है. एनडीए सरकार में बिहार में कानून व्यवस्था सशक्त हुई है.बिहार ने लालू का जंगलराज देखा है, जनता जंगलराज फिर से नहीं लाना चाहती. इससे पूर्व घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के निर्देश इस दौरान मंत्री ने दिए. मंत्री सारंग ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि छठ पूजा समानता और सद्भाव का पर्व है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर्ष उल्लास के साथ सनातन का हर त्यौहार मनें यह सरकार की कटिबद्धता है. घाटों के निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ ही प्रशासन, नगर निगम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

ईडी जांच मामले में सहारा को लगा झटका, याचिका खारिज

Wed Oct 22 , 2025
लखनऊ 22 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच मामले में सहारा समूह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कानूनी झटका लगा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सहारा की चार सहकारी समितियों द्वारा दाखिल याचिका में दखल देने से इन्कार कर खारिज कर दिया है। याचिका में, ईडी […]

You May Like