प्रदेश में हर घर, हर गाँव में होगी गोवर्धन पूजा, डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अक्टूबर, मंगलवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से हर घर-हर गौशाला-हर गाँव में गोवर्धन पूजा करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने के लिए गोवर्धन पूजा को जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि गोमाता और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव प्रदेश के हर व्यक्ति में होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में वृंदावन ग्राम की स्थापना की जाएगी। साथ ही दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी स्थापना के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 42 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट डेयरी उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में पंचगव्य उत्पादों का वितरण, अन्नकूट, तथा पशुपालन, कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं के साथ दुग्ध उत्पादों और जैविक पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Next Post

अतिथि शिक्षकों को मिलेगा लंबित मानदेय भुगतान, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Mon Oct 20 , 2025
जबलपुर: प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कतिपय अतिथि शिक्षकों का मानदेय जुलाई एवं अगस्त माह के कुछ दिवसों का मानदेय ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने कारण लंबित रह गया था। ई-अटेंडेंस का प्रारंभिक चरण होने के कारण कुछ अतिथि शिक्षकों को इसका पालन करने में दिक्कत हुई। स्कूल शिक्षा मंत्री […]

You May Like