
बालाघाट।बालाघाट नगर के कोसमी निवासी सिंचाई विभाग बालाघाट से सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी स्व. एम.एम. हक के छोटे पुत्र एवं केडाई बिलासपुर के अध्यक्ष एवं कॉलोनाईजर सुहेल हक के अनुज सुवेज हक 2005 के आईपीएस अधिकारी है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिये गृह मंत्री अमित शाह ने सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक से सम्माननीत किया गया। यह सम्मान 16 अक्टूबर,2025 को दिल्ली में आयोजित सीबीआई के विशेष समारोह में प्रदान किया गया।
आईपीएस मोहम्मद सुवेज हक वर्तमान में फ्रांस स्थित इंटरपोल मुख्याय में सीबीबाई के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इससे पहले वे सीबीआई मुम्बई शाखा के प्रमुख रहे। जहां उन्होेंने पांच वर्षो तक उल्लेखनीय कार्य किया।
पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होने गडचिरोली गोंदिया, चन्द्रपुर, रायगढ, पूणे में अपनी उत्कृष्ट सेवायें दी। एटीएस मुम्बई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद वे सीबीआई में प्रतिनियुक्ति हुए। और अभिनेता सुशांत राजपूत केस जैसे चर्चित प्रकरणों को भी संभाला। जल्द ही वे इंटरपोल व सीबीआई में अपना कार्यकाल पूरा कर महाराष्ट्र कैडर में आईजी पद पर लौटेगें। सुवेज की प्रारंभिक शिक्षा बालाघाट में हुई वे रायपुर कैमिकल ब्रांच में इंजीनियरिंग किये और 3 वर्ष दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयार की। इनका होम कैडर महाराष्ट्र है। उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति से पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्राप्त हो चुका है। यह पदक उन्हें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के द्वारा प्राप्त हुआ था। कार्य के प्रति समपर्ण कर उसका संचालन करना इनके कार्यप्रणाली की विशेष खूबी रही है। वर्तमान में वह बिलासपुर में रहते है परन्तु बालाघाट से उनका गहरा नाता रहा है।
