सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले थे और मां शारदा देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर (मिर्जापुर) निवासी नीलेश दुबे (22) अपने एक साथी के साथ बाइक से मैहर से वापस लौट रहा था।

लालपुर अगोल पुल के पास पहुंचने पर, ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में नीलेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

अमरपाटन थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Next Post

राधाकृष्णन, मोदी और राजनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने दी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई

Sat Jun 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके लंबे, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की है। श्री राधाकृष्णन ने शनिवार को श्रीमती मुर्मु को जन्मदिन […]

You May Like