उमरिया का नाम बदलने की नहीं, विकास की है ज़रूरत

उमरिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान अब विकास कार्यों से हटकर जिलों के नाम बदलने पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने उमरिया का नाम बांधवगढ़ रोड करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाम बदलने से जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी। जिले में सड़कें जर्जर हैं, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाओं की कमी है, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है और किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नाम बदलने की राजनीति जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

इंजी. कोल ने कहा, नाम बदलने से पहचान नहीं बदलती, काम बदलने से हालात बदलते हैं। कांग्रेस ने सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी विकास पर फोकस करने की मांग की है।

Next Post

कलेक्टर ने पीएम केयर के बच्चों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां

Fri Oct 17 , 2025
सतना।दीपावली के पावन अवसर पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती नमामि सोनकिया ने शुक्रवार को पीएम केयर के बच्चों के बीच दीपावली मनाई और उन्हें उपहार भेंट किए। कलेक्टर निवास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के बीच कलेक्टर दंपत्ति ने उन्हें प्यार-दुलार देकर बैग, […]

You May Like