कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र का लिया जायजा

टीकमगढ़। खाद वितरण की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज शुक्रवार से टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत किसानों को 17, 18 और 19 अक्टूबर को खाद के टोकन बांटे जाएंगे। खाद का नगद वितरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा।

शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसडीएम संस्कृति लिटोरिया ने नयाखेरा समिति पहुंचकर टोकन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि नगद खाद खरीदने वाले किसानों के लिए डीएपी/एनपीके (अन्नदाता) खाद के टोकन 17, 18 और 19 अक्टूबर को नजदीकी सहकारी समितियों पर उपलब्ध रहेंगे। ये टोकन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बांटे जाएंगे। टोकन के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका साथ लानी होगी। समिति पर किसानों की कृषि भूमि के रकबे के अनुसार खाद की मात्रा और उसे प्राप्त करने की तारीख टोकन पर दर्ज की जाएगी। इस व्यवस्था से किसानों को अलग अलग तारीखों के टोकन मिलेगें।

Next Post

IDBI बैंक ने बीना के शासकीय चिकित्सालय को 2 लाख की सामग्री भेंट की

Fri Oct 17 , 2025
बीना। स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक द्वारा करीब 2 लाख रुपये मूल्य की आवश्यक सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री एसडीएम विजय डेहरिया और स्वास्थ्य सेवा संगठन के लगातार प्रयासों से अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर एसडीएम विजय डेहरिया की उपस्थिति में आईडीबीआई […]

You May Like