ग्रामीणो ने खुद पकड़ी अवैध शराब, किया पुलिस के हवाले

रीवा।रीवा के ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब और पैकारी को लेकर ग्रामीण परेशान है. शुक्रवार की सुबह चोरहटा थाना क्षेत्र के छिजवार में ग्रामीणो ने अवैध शराब की खेप को पकड़ लिया. दरअसल यह शराब स्थानीय सिंह ढ़ाबे में पहुंचाई जा रही थी. ग्रामीणो ने शराब से लोड़ बोलेरो और चालक को पकड़ा. इसके बाद नौवस्ता पुलिस चौकी को सूचना दी. गाड़ी में 8 पेटी शराब लोड़ थी, जिसमें देशी और विदेशी शराब थी. सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को जप्त कर लिया है. बतादें कि ग्रामीण क्षेत्रो में शराब ठेकेदार खुलेआम शराब की अवैध पैकारी कराते है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

नारायणगंज में सूने मकान में लगी भीषण आग

Fri Oct 17 , 2025
मंडला। विकासखंड नारायणगंज के टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुखराम में गुरुवार रात्रि एक सूने मकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान के […]

You May Like