तालाब में डूबने से साढ़े 4 वर्ष के मासूम की मौत

झाबुआ। कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नारंदा में साढ़े 4 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में हुआ। पुलिस ने घटना में मर्ग कायम किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नारंदा निवासी अश्विन पिता दिलीप भाबोर उम्र करीब 4 वर्ष 6 माह 14 अक्टूबर, मंगलवार दोपहर 11 बजे से घर से लापता था। परिजन लगातार बालक की खोजबीन कर रहे थे। बच्चें का शव ग्रामीणों ने गांव के बड़े तालाब में तैरता हुआ 15 अक्टूबर, बुधवार अलसुबह करीब 5.30 बजे देखा। बाद परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की मौजदूगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया। बाद वाहन से जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। बुधवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम हुआ। तत्पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना में कल्याणपुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। परिजनों ने घटनाक्रम में जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Next Post

दक्षिण अफ्रीकी टीम आई, शुजालपुर में करेगी काले हिरण और नीलगाय का रेस्क्यू

Wed Oct 15 , 2025
शुजालपुर। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हिरण और नीलगायों के रेस्क्यू के लिए दक्षिण अफ्रीका से 12 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शुजालपुर पहुंची है. यह टीम हेलीकॉप्टर और बोमा पद्धति से वन्यजीवों को पकड़कर गांधी सागर अभ्यारण्य भेजेगी. कल गुरुवार को दल क्षेत्र का निरीक्षण करेगा और शुक्रवार से […]

You May Like