महू से महाराष्ट्र के लिए उड़े 3 ग्लाइडर

महू: सेना के रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कारगिल से कन्याकुमारी तक चल रहे पावर हैंग ग्लाइडर अभियान के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे महू से 3 ग्लाइडरों ने उड़ान भरी. ये ग्लाइडर महाराष्ट्र के धुले के लिए रवाना हुए.

यह उड़ान महू के भाटखेड़ी स्थित एयरोनोडल सेंटर से शुरू हुई. इस दौरान एमसीटीई कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा ने सभी प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया. कारगिल से शुरू हुआ यह एक्सपीडिशन 4 नवंबर को कन्याकुमारी में संपन्न होगा. इस अभियान में महू एयरोनोडल सेंटर से भी माइक्रोलाइट और पावर हैंग ग्लाइडर शामिल हुए और उन्होंने अपनी उड़ान भरी.

Next Post

8 देशों में 25 शो…जाकिर खान के 3 महीने के इंटरनेशनल टूर ने दी ऐसी सीख

Wed Oct 15 , 2025
जाकिर खान ने हाल ही में तीन महीने का लंबा इंटरनेशनल टूर पूरा किया है और उन्होंने इतने व्यस्त शेड्यूल के बाद अब खुलकर इस अनुभव के बारे में बात की। भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान हाल ही में अपने तीन महीने लंबे इंटरनेशनल टूर से […]

You May Like