रुपया 13 पैसे टूटा, 88.81 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 13 पैसे लुढ़ककर 88.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो अब तक इसका सबसे निचला स्तर है।

भारतीय मुद्रा सोमवार को चार पैसे की मजबूती के साथ 88.68 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

सार्वजनिक एवं निजी बैंकों की डॉलर लिवाली से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही शेयर बाजार की गिरावट से भी रुपया कमजोर हुआ।

रुपया पांच पैसे टूटकर 88.73 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और लगातार गिरता हुआ नीचे 88.82 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

अन्य सभी कारकों ने रुपये को समर्थन दिया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में आज पैसा लगाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 1.6 प्रतिशत टूट गया। दुनिया की अन्य मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में मामूली नरमी रही।

 

Next Post

18 को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री किसानों को मुअवजा वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tue Oct 14 , 2025
ब्यावरा। फसल में हुए नुकसान का मुआवजा वितरण करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 18 अक्टूबर को ब्यावरा आएंगे. श्री यादव यहां एक समारोह में किसानों को मुआवजा वितरण करेंगे. जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी […]

You May Like