
बीना। ग्राम हिरणछिपा में अवैध शराब के चलते मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, श्रीराम अहिरवार (50) शराब के नशे में कुएं की मुंडेर पर बैठे थे।अचानक संतुलन बिगड़ने से वे कुएं में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं के पास यह घटना हुई है, वहां दो जगहों पर अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसके चलते लोग रोजाना वहां बैठकर शराब पीते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।यह एक महीने में इसी कुएं में हुई दूसरी घटना है। इससे पहले 16 सितंबर को राकेश अहिरवार नामक व्यक्ति की भी नशे की हालत में गिरकर मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं के पास यह घटना हुई है, वहां दो जगहों पर अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसके चलते लोग रोजाना वहां बैठकर शराब पीते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।यह एक महीने में इसी कुएं में हुई दूसरी घटना है। इससे पहले 16 सितंबर को राकेश अहिरवार नामक व्यक्ति की भी नशे की हालत में गिरकर मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
