जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत जमखार में प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खुदकुशी की थी। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को ग्राम जमखार निवासी दुर्गा मेहरा उम्र 23 वर्ष ने घर के अंदर पंखे से गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी।
दौरान मर्ग जांच मृतिका नव विवाहिता श्रीमति दुर्गा मेहरा 23 वर्ष के परिजनों के कथन लेख किये गये जिन्होने बताया कि दुर्गा मेहरा ने प्रेम विवाह जमखार निवासी रूकमेश मेहरा से किया था विवाह के बाद दुर्गा अपनी ससुराल में पति एवं पति के परिवारजनों के साथ रहती थी ससुराल पक्ष में पति रूकमेश मेहरा, ससुर छोटेलाल मेहरा, सास मालती बाई मेहरा, देवर रूपेश और मामा ससुर रामस्वरूप मेहरा निवासी पाटन द्वारा श्रीमति दुर्गा को सोने की चैन और दहेज लाने के लिये लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्याधिक प्रताडि़त किया जा रहा था जिसके बारे में दुर्गा ने पूर्व में अपने पिता गोपाल एवं माँ सरोज, भाई गणेश को बताई थी, ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर दुर्गा मेहरा ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
