राशिफल-पंचांग : 14 अक्टूबर 2025

पंचांग 14 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 22 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण अष्टमीं भौमवासरे शाम 4/6, पुनर्वसु नक्षत्रे शाम 5/29, शिव योगे दिन 12/11, कौलव करणे सू.उ. 6/15, सू.अ. 5/45, चन्द्रचार मिथुन दिन 11/43 से कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 14 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.

———————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 14 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सौभाग्यशाली, भाग्वर्धक, सुन्दर, तथा शांतिप्रिय होगा, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जन्म स्थान के पास अपना भाग्योदय करेगा, पिता के प्रति आस्था रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

———————————————————

मेष- साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा.

वृषभ- कारोबारी विस्तार की संभावना है, दानधर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा.

मिथुन- बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा.

कर्क- उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी.

सिंह- मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी,संतान के कार्य बनेंगे.

कन्या- संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जमीन जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.

तुला- भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृश्चिक- कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है.

धनु- सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, कामकाज पूरा होगा.

मकर- नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ- न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे.

मीन- बुजुर्गो का ध्यान रखें, शासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण अष्टमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, चांदी के भाव में तेजी के रियेक्शन रहेंगे, पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. हल्दी, गुड, सोना, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के अन्दर तेजी के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 2585 है.

———————————————————

Next Post

भारत का सतर्क रहना जरूरी

Tue Oct 14 , 2025
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर 2025 की रात जो गोलाबारी और भीषण झड़पें हुईं, उन्होंने पूरे दक्षिण एशिया को एक बार फिर अस्थिरता के भंवर में झोंक दिया है. तालिबान शासन ने जहां 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा करने का दावा […]

You May Like