22 केन्द्रो में हुई एन.एम.एम.एस.एस की परीक्षा, 925 छात्र रहे अनुपस्थित

रीवा:रीवा एवं मऊगंज में 22 परीक्षा केन्द्रो में रविवार को राष्ट्रीय-मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से आयोजित की गई. जिला शिक्षा अधिकारी ने कई परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण भी किया. 925 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.परीक्षा में 7269 परीक्षार्थी बैठने थे लेकिन 6344 परीक्षार्थी ही बैठे. इस तरह से 925 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा रीवा एवं मऊगंज जिले में 11:00 से प्रारंभ हुई.

इस परीक्षा में कक्षा 8 वीं में अध्यनरत छात्र शामिल होते हैं जिन्हें परीक्षा उत्तीर्ण बाद 9, वी से12वीं तक 12,000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति शासन द्वारा भुगतान की जाती है. उक्त परीक्षा के निरीक्षण मे रीवा जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने शहर के मार्तण्ड क्रमांक 2 एवं शासकीय हाईस्कूल रामनई का निरीक्षण किया. दोनों ही परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांत एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित पाई गई. इसके अतिरिक्त विकास खण्डो में वीईओ ने अपने स्तर से निरीक्षण किया. डीईओ रामराज मिश्र के साथ निरीक्षण मे सहायक संचालक राजेश मिश्रा, अविनाश गौतम एवं संजय द्विवेदी शामिल रहे.

Next Post

परसौना बरगवां रोड पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, तीन लोग घायल

Mon Oct 13 , 2025
सिंगरौली: जिले के परसौना बरगवां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक पिकअप वाहन जा टकराई। टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खुटार पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद […]

You May Like