पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

सतना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सतना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सतना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Next Post

सीएम ने लाडली बहनों को दी दीवाली गिफ्ट, खाते में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर, डॉ. यादव ने किया रोड शो

Sun Oct 12 , 2025
श्योपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को दीवाली उपहार देते हुए उनके खाते में 1541 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। एक करोड़ 27 लाख महिलाओं के लिए यह 29वीं किस्त है। इसके अलावा, सीएम ने 532 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण […]

You May Like