स्वस्थ पुलिस, सशक्त पुलिस: सीधी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सीधी: पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में पुलिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुए इस शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न जांचें कर आवश्यक परामर्श दिया। पुलिस अधीक्षक कोरी ने निरीक्षण कर कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही सशक्त पुलिस बल है, इसलिए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शिविर में लगभग 120 पुलिस कर्मी व उनके परिजन शामिल हुए। आयोजन का संचालन रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे ने किया। सीधी पुलिस का संकल्प है,कर्मियों का स्वास्थ्य, मनोबल और कल्याण सर्वोपरि।

Next Post

कुलदीप का पंजा, भारत ने वेस्टइंडीज को 248 रनों पर किया ढेर

Sun Oct 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) कुलदीप यादव (पांच विकेट) रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को 248 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया है। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर […]

You May Like