जालसाज ने खाते से उड़ाई रकम

जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में जालसाज से एटीएम कार्ड के जरिए खाते से तीस हजार रूपए उड़ा लिए।पुलिस ने बताया कि उपरैनगंज निवासी कौशल किशोर गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम वे पारिजात बिल्डिंग के पास िस्थत एसबीआई के एटीएम पहुंचे।

वहां से उन्होने रुपए निकाले, लेकिन कार्ड को मशीन से निकालना भूल गए। वे कुछ देर बाद फिर से एटीएम पहुंचे, तो कार्ड नहीं मिला। इस दौरान उनके एकाउंट से 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सिंगापुर ने वाटर पोलो के 5-8 क्लासिफिकेशन मैच में भारत को 27-7 से हराया

Sat Oct 11 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और क्लासिफिकेशन वाटर पोलो मैचों में आज जोरदार मुकाबला और हाई स्कोरिंग परफॉरमेंस देखने को मिले। जापान और चीन ने दमदार प्रदर्शन के साथ महिला वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ईरान ने पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की […]

You May Like