निर्जला व्रत रखकर किया चांद का दीदार

सिंगरौली। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने आज दिन शुक्रवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हुए शाम को भगवान शिव एवं मॉ पार्वती, कार्तिकेय एवं गणेश जी की विधि-विधान पूजा अर्चना करने के उपरांत उगते हुए चन्द्र को देख अर्घ्य देने के पश्चात पति के हाथों से जल पीते हुए अपना व्रत तोड़ती हैं।

दरअसल आज दिन शुक्रवार को समूचे ऊर्जाधानी की सुहागिन महिलाएं अपने-अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखते हुए शाम को विधि-विधान पूर्वक शिव, पार्वती, कार्तिकेय व गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद जैसे ही चन्द्रमा आसमान में दिखा तो चांद को देखते हुए अर्घ्य देने के साथ चलनी से अपने-अपने पति का दीदार करते हुए भगवान शिव व माता पार्वती के समक्ष नत मस्तक होकर आशीर्वाद मांगा।

Next Post

महिला इंडियन ओपन के आधे चरण में हिताशी ने एकल बढ़त हासिल की

Fri Oct 10 , 2025
गुरुग्राम, 10 अक्टूबर (वार्ता) भारत की हिताशी बख्शी ने सुबह सूर्योदय के समय ही शुरुआत की और दूसरे राउंड में बोगी-रहित 5-अंडर 67 का स्कोर बनाकर 500,000 डॉलर इनामी हीरो महिला इंडियन ओपन के लीडरबोर्ड में शीर्ष पर पहुंच गईं। हिताशी के 67 और पहले राउंड के 70 के स्कोर […]

You May Like