दिल्ली थोक बाजार में गेहूँ, चावल, खाद्य तेलों में तेजी

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को गेहूँ, चावल और खाद्य तेलोें में मांग के समर्थन से तेजी का रुख रहा, जबकि दाल-दलहनों में मिले-जुले रुख के बीच मूंग और मसूर के भाव चढ़ गए थे।

बाजार में चीनी और गुण में भी हल्की तेजी दर्ज की गयी।

विदेशी बाजारों में पाम ऑयल दिसंबर वायदा मलेशिया शुक्रवार को चार रिंगिट यानी 0.09 प्रतिशत नरमी के साथ 4595 रिंगिट प्रति टन पर था।

विदेशी बाजारों में अमेरिकी सोया ऑयल फ्यूचर में भी नरमी दिखी और शाम को भी भाव 0.87 प्रतिशत गिरावट के साथ 50.50 प्रति इकाई पर था।

चावल और गेहूँ के भाव आज प्रति क्विंटल क्रमशः चार और छह रुपए चढ़े हुए थे।

दालों में चना, अरहर, उड़द में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत मूंग में चार रुपए और मसूर में लगभग 12 रुपए की तेजी दिखी।

खाद्य तेलों में त्योहारी सीजन की मांग के समर्थन से चौतरफा तेजी दिखी। तेल मूंगफली में प्रति क्विंटल तीन रुपए, सरसों तेल में 19 रुपए, वनस्पति में 47 रुपए, सोया तेल में लगभग 28 रुपये, सूरजमुखी में 26 रुपये और पाम ऑयल रिफाइन में प्रति क्विंटल पांच रुपये की तेजी दर्ज की गई।

गुण और चीनी क्रमशः 8 रुपये और 20 रुपये प्रति क्विंवटल तेज थे।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडर तीन अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 27.6 करोड़ डॉलर घटा

Fri Oct 10 , 2025
मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 27.6 करोड़ डॉलर घटकर 700 अरब डालर के नीचे खिसक कर 699.96 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह भारत का विदेशी भंडार 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर पर आ गया […]

You May Like