ग्वालियर में भारतीय मानक ब्यूरो ने किया स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव का आयोजन

ग्वालियर:ग्वालियर में भारतीय मानक ब्यूरो के नोएडा शाखा कार्यालय की ओर से आयोजित किए गए स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका सराहनीय है, लेकिन इस गुणवत्ता को जनसाझेदारी से सुनिश्चित करना समाज का दायित्व है।

उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि उपभोक्ता को जागरूक करने वाले ऐसे कार्यक्रम तहसील स्तर पर भी होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा उपभोक्ता को जागरूक करने वाले ऐसे कार्यक्रम महानगरों तक सिमट कर रह जाते हैं। इस तरह के आयोजन जिलों में तहसील स्तर पर भी होना चाहिए।
कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह राठौड़ और मानक ब्यूरो नोएडा शाखा कार्यालय के निदेशक विक्रांत ने भी उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की बात कही।

समारोह में क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों, गैर सरकारी सामाजिक संगठनों, उपभोक्ता संगठनो, शिक्षण संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री शुक्ला ने भारतीय मानक ब्यूरो के साथ कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन नवदीप संस्था, रिसोर्स पर्संस, औद्योगिक इकाइयों, मानक क्लबों के मेंटर्स तथा मीडियाकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

Next Post

दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, लिए आठ सैंपल, जांच के लिए भेजे जाएंगे भोपाल

Fri Oct 10 , 2025
ग्वालियर:औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा ग्वालियर के दवा बाजार, हुज़रात और लश्कर क्षेत्र की प्रमुख थोक दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे कफ सिरप की गुणवत्ता, स्टॉक व खरीद से संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान कुल 8 कफ […]

You May Like