आरएसएस ने नगर में निकाला भव्य पथ संचलन

बुधनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के दशहरा मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पश्चात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पथ संचलन निकाला गया. जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी केशवदास, विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र राजगढ़ एवं संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति रही. विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र ने संघ की 100 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डाला. नगरवासियों ने पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दशहरा मैदान स्वयंसेवकों और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया.

इसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीहोर में नया इतिहास रचने जा रहा है. रविवार को 10 हजार गणवेश धारी स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या के साथ पथ संचलन निकालने की तैयारी कर ली गई हैं. विधायक सुदेश राय ने भी संघ के जिला कार्यालय से अपने लिए आरएसएस टोपी, सफेद शर्ट, कत्थई कलर की पेंट मोजे और काले जूते खरीद लिए हैं. संघ के जिला प्रचारक के दिशा निर्देशन में शहर की सभी बस्तियों में और आसपास के ग्रामीण अंचलों नगरों कस्बों में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचलन निकाले जा चुके हैं.

 

 

Next Post

सिरप बेचने वाले को फांसी दें, स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा

Fri Oct 10 , 2025
सीहोर।शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार की शाम तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क से छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरफ दवाई के सेवन से मृत हुए बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद तहसील चौराहा से टॉकीज चौराहा तक कैंडल […]

You May Like