दु:खद घटना पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: ज्योतिरादित्य सिंधिया

जबलपुर। जब इस तरह की प्रदेश में दु:खद घटना होती है तो उस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सांत्वना देना और दोषियों पर कार्रवाई करना ही मकसद हमारा होता है। ये बातें गुरूवार शाम को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुमना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहीं। मंत्री की ये प्रतिक्रिया विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने की बात पर दी गई है। पूरा मामला मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप के प्रकोप से हुईं 21 बच्चों की मौतों से जुड़ा था।

इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि 10 मार्च 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में डुमना एयरपोर्ट का अपग्रेडेशन किया गया था। मै मानता हूं कि जबलपुर के लिए जो कुछ भी मैं करता हूं वो मेरा सौभाग्य है। इसके साथ ही उन्होनें संचार के विकास पर इन्होंने इशारा देते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश को 5जी की सुविधा मिल जाएगी। जाहिर है कि शासकीय उपक्रम में 5 जी के आने से निजी कंपनियों की लूट पर लगाम लग सकेगी।

Next Post

बेगमगंज नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर हमला, आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu Oct 9 , 2025
बेगमगंज। नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने एक स्वीपर ने नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर चाकू से प्राणघातक हमलाकर जान लेने की कोशिश की , घायल अध्यक्ष को भोपाल रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार आज नगरपालिका कार्यालय के बाहर विकलांग शिविर लगा हुआ था। जिसमें अध्यक्ष संदीप लोधी एवं मुख्य […]

You May Like