मेला व्यापारी संघ को मिला हाईकोर्ट बार एसो. का साथ और समर्थन

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा दुकान आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन, ऑक्शन एवं ईटेंडरिंग से जोड़ने, मेला में कई पीढ़ियों से दुकानें लगाते आ रहे पुराने दुकानदारों के हितों की उपेक्षा, दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि एवं मेला की भूमि को खुर्दबुर्द करने की कोशिशों जैसे विभिन्न मुद्दों पर आवाज बुलंद कर रहे ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ को अब मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर का साथ एवं समर्थन मिला है।

मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पाठक ने एक वक्तव्य में ग्वालियर व्यापार मेला के व्यापारी बंधुओं के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त करते हुए संभागायुक्त एवं मेला प्राधिकरण के कर्ताधर्ताओं से कहा है कि यदि ग्वालियर मेला के एक भी पुराने दुकानदार से दुकान छीनी गई और जबरदस्त ढंग से बढ़ाया गया किराया वापस नहीं लिया गया तो मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर का एक भी सदस्य चुप नहीं बैठेगा और मेला व्यापारी संघ के संघर्ष में अग्रणी सहयोगी बनकर मेला प्राधिकरण को अपने रवैए को वापस लेने के लिए विवश किया जाएगा।

बार के अध्यक्ष एड. पाठक ने इस सवासौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला की भव्यता एवं गौरव के खिलाफ रची जा रही साजिशों, मेला प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे दुराग्रहपूर्ण व्यवहार एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों की अनदेखी पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है

Next Post

सब्जी मण्डी मार्ग पर दुकानदारों का बेजा कब्जा, आवागमन ठप

Thu Oct 9 , 2025
सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न के वार्ड क्रमांक 40 सब्जी मण्डी सड़क मार्ग को फुटपाथी व्यापारियों ने पिछले दो सालों से बेजा कब्जा कर लिया है। जहां आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहता है। बाईक से भी निकलना, जोखिम भरा साबित हो रहा है।दरअसल गल्ला मण्डी के समीप पुरानी सब्जी […]

You May Like