नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में बुधवार को पटाखा बनाने की फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में हुई एक दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ”
उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश के कोनसीमा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए जिनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर है।
Next Post
तीन दिन की यात्रा पर कल गुजरात जायेंगी मुर्मु
Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरूवार को गुजरात की तीन दिन की यात्रा पा जायेंगी और इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन तथा आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्रीमती मुर्मु गुरूवार शाम राजकोट पहुंचेंगी। शुक्रवार को वह सोमनाथ मंदिर […]

You May Like
-
10 months ago
दो गायों की करंट लगने से मृत्यु, बच्चों को भी लगा करंट
