नयी दिल्ली, (वार्ता) वैश्विक और घरेलू ग्राहकों के लिए टेक्सटाइल क्षेत्र में फाइबर-टू-फैशन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी अरविंद लिमिटेड ने अपनी लिनन रेंज का विस्तार करते हुये अपने नए समर अभियान ‘लिनने बाय अरिवंद, फॉर आल काइंड्स ऑफ़ कूल’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां कहा कि यह अभियान गर्मियों के मौसम में लिनन फैब्रिक की स्टाइल और कमफर्टेबल विशेषताओं को दोबारा परिभाषित करने के लिए पेश किया गया है। खासकर उन कस्टमर्स के लिए जो गर्मी के मौसम में लिनन को प्राथमिकता देते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने 300 से अधिक नए स्टाइल्स के साथ अपनी लिनन रेंज का विस्तार किया है। इस नए कलेक्शन में इंटेली फैब्रिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिसमें रिंगकल-रजिसटेंट लिनन, ब्रिदेबल ब्लेंड्स और ऊन लिनन जैसे अद्वितीय फीचर्स शामिल हैं, जो आधुनिक जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखते हैं। इस नए कलेक्शन में सूटिंग रेंज में भी विस्तार किया गया है, जो ऑफिशियल और विशेष अवसरों के लिए स्टाइलिश और आरामदायक लिनन विकल्प प्रदान करता है।
अरविंद लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर (नि्टस एंड रिटेल) प्रणव दवे ने कहा, “लिनन हमेशा से गर्मियों के पर्याय के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस कलेक्शन के साथ हम इसे केवल एक समर फैब्रिक के रूप में नहीं, बल्कि हर मौसम के लिए उपयुक्त कपड़े के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। आज का फैशन बहुपयोगी कपड़ों के बारे में है और लिनन इन मांगों को पूर्ण तरह से पूरा करता है। चाहे ऑफिस हो, यात्रा हो या रोज़ की जिंदगी – लिनन एक ऐसा टाईमलेस विकल्प है जो स्टाइल और आराम दोनों प्रदान करता है। हम चाहते हैं कि लोग सिर्फ इसकी आरामदायक प्रकृति के लिए ही नहीं, बल्कि इसके सेल्फ- कॉनफिडेंस एहसास के लिए भी इसे अपनाएं, क्योंकि सच्ची स्टाइल वही है जिसमें आप जितना अच्छा दिखते हैं, उतना ही अच्छा महसूस भी करते हैं।”
इस अभियान और विस्तारित रेंज के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य लिनन की बहुआयामी विशेषताओं को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है।
