
धार। वृद्धजन अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। खानपान में संयम रखें। अपने मन से ना तो कोई दवाई शुरू करे ना ही बंद करे। योग्य डॉक्टर की सलाह को महत्व दे। ये विचार श्रद्धालय वृद्धाश्रम में आयोजित मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ मयंक तिवारी ने व्यक्त किए। वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का ब्लडप्रेशर जांचा गया। शुगर टेस्ट किया गया। ब्लड में आक्सीजन की मात्रा व पल्स का मापन किया गया। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों को संतुलित आहार लेने, प्रतिदिन घूमने की सलाह दी गई। शक्कर व मिठाई कम खाने की समझाइश दी गई। हालांकि अधिकांश वृद्धजनों का स्वस्थ्य बेहतर पाया गया। कुछ लोग बल्ड प्रेशर व शुगर के मरीज चिंहित हुए है। संचालन संस्था भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों का शेष जीवन बेहतर बने इसलिए हर माह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन तय है। होम्योपैथी, एलोपैथी, आयुर्वेद पैथी जैसी चिकित्सा शिविर होने लगे है। धार के डॉ यहां निःशुल्क सहयोग प्रदान करते है। आज के शिविर में जांच कार्य में सहयोग श्रीमती विद्या गुंजाल, हर्षित सुनेर, राम जाट ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रॉकी मक्कड़ ने दी।
