अंतरराज्यीय नकबजनी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार, 36 लाख का माल जप्त

इंदौर. कनाडिया थाना क्षेत्र में चार महीनों में चार बड़े घरों में ताले तोड़कर सोने-चांदी और नगदी की चोरी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर आरोपी नरेश यादव को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साथी परमिंदर फिलहाल हरियाणा में फरार है. आरोपी ने बिना नंबर की कार, बिना सिम का फोन और सुनसान इलाकों का मास्टर प्लान बनाकर चोरी को अंजाम दिया था, पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए 850 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, 5 महीने की मेहनत और 12 दिन की रैकी की थी. जप्त माल में क्रेटा कार, आईफोन, विवो फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी शामिल हैं, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले में पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करने वाली है.

Next Post

शिवपुरी नपा ने 19 सफाईकर्मी हटाए, चार निलंबित

Sun Oct 5 , 2025
शिवपुरी। सफाई के काम में लापरवाही के चलते नगर पालिका शिवपुरी ने 19 अस्थाई सफाई कर्मियों को हटा दिया है जबकि चार स्थाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कुल 23 सफाई कर्मियों के खिलाफ नपा सीएमओ ने कार्रवाई की है। सफाई को लेकर प्रभारी मंत्री लगातार भ्रमण कर हिदायत […]

You May Like