जबलपुर: कटंगी रोड पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। जिसे कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जाँच में महिला की पहचान बैतूल जिले की निवासी के रूप में हुई है।
टीआई पूजा उपाध्याय ने बताया कि महिला अनिता (32) मानसिक रूप से कमजोर है जिसका इलाज चल रहा है महिला बैतूल से जबलपुर आश्रम आई थी वह घायल किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है जांच चल रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजन बैतूल से जबलपुर के लिए रवाना हो गए जिनके आने के बाद पता चल सकेगा की महिला जबलपुर किन कारणों से आई थी और वह घायल कैसे हुई।
