गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

सीधी। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर और संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठतम कांग्रेसजनों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया उन्होंने चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन में महेंद्र तिवारी नकवेल में रतिभान पटेल,सिहावल विधानसभा के ग्राम बहरी निवासी शिवेन्द्र सिंह चंदेल भैया साहब, सीधी के ग्राम पंचायत सेंदुरा सरपंच भैया लाल सिंह गोड,धौहनी विधानसभा के ग्राम गिजवार, निवासी यादवेंद्र सिंह का सम्मान किया।

उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत मानती है। उनके योगदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी कार्य करती रहेगी।वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करके गहरी संतुष्टि प्राप्त हो रही है साथ ही काम करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष शारदा सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहे।

Next Post

देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू सुबह तक चलेगा विसर्जन का सिलसिला

Thu Oct 2 , 2025
(विनय असाटी) दमोह। देवी विसर्जन का सिलसिला दोपहर से प्रारंभ हो गया है। करीब 80 से अधिक माता रानी आज दमोह शहर के फुटेरा तालाब सहित अन्य तालाबों में विसर्जित होगी। दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के द्वारा दमोह शहर के फुटेरा तालाब, पुरेना तालाब और […]

You May Like