देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू सुबह तक चलेगा विसर्जन का सिलसिला

(विनय असाटी) दमोह। देवी विसर्जन का सिलसिला दोपहर से प्रारंभ हो गया है। करीब 80 से अधिक माता रानी आज दमोह शहर के फुटेरा तालाब सहित अन्य तालाबों में विसर्जित होगी। दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के द्वारा दमोह शहर के फुटेरा तालाब, पुरेना तालाब और भी तालाबों पर विसर्जन चल रहा है.घंटाघर से बकौली, पुराना थाना, सिटी नल, महाकाली चौक,गौरी शंकर मंदिर से लेकर फुटेरा तालाब तक डीजे की धुन में माता रानी को विसर्जन करने के लिए लाया जा रहा है.अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फुटेरा तालाब पर 18 मूर्तियां विसर्जित हो चुकी हैं। बिगर दिन बुधवार को 3 मूर्तियां विसर्जित हुई थी और मंगलवार को एक मूर्ति विसर्जित हुई थी। अभी रास्ते में करीब 10 से 12 मूर्तियां विसर्जित होने के लिए आ रहे हैं. होमगार्ड/एसडीआरएफ प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, योगेश विश्वकर्मा और भी होमगार्ड विभाग की टीम मौजूद है. इधर नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह,सफाई विभाग के प्रभारी जितेंद्र पटेल के द्वारा साफ सफाई व्यवस्था की जा रही है. वहीं फुटेरा तालाब पर एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया,सीएसपी एचआर पांडे, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार, टीआई मनीष कुमार,रचना मिश्रा, टीआई अमित गौतम, सब इंस्पेक्टर रंजीत, एएसआई अलजार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद है। शहर के चौराहा-तिराहों और भी तालाबों पर पुलिस पर्याप्त व्यवस्था में तैनात की गई है. दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर कुछ ही देर में झांकियां का सम्मान कार्यक्रम समिति के द्वारा किया जाएगा.इसी के साथ अग्रवाल समाज के द्वारा भी एक सम्मान कार्यक्रम बकौली चौक पर रखा गया है,जो आयोजित किया जा रहा है.

Next Post

किसानों का धरना: गोदाम प्रभारी के खिलाफ नाराजगी,MSP पर सोयाबीन खरीद की मांग

Thu Oct 2 , 2025
बीना। गांधी जयंती के अवसर पर किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के संभागीय अध्यक्ष सीताराम ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को गांधी प्रतिमा के सामने दो घंटे का धरना दिया गया। यह धरना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए। धरने […]

You May Like