हरियाणा को हरा-भरा स्वच्छ, समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध: सैनी

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर ( वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। फरीदाबाद में आयोजित मेगा पौधारोपण अभियान इसी संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दशहरा पर्व की शुभकामनायें दीं और गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दोनों महान हस्तियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 75 नमो वन स्थापित किये जा रहे हैं। फरीदाबाद में हरित जैव-विविधता कॉरिडोर के साथ बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। पेड़ जीवन का आधार हैं, इनके बिना स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा और जीवन की निरंतरता असंभव है।
श्री सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियाणा ने पहले चरण में 1.87 करोड़ पौधे लगाकर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। दूसरे चरण में 1.60 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि फरीदाबाद में 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे और भविष्य में 20 लाख पौधों से पूरा जिला ऑक्सीजन चैंबर बनेगा। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी हरा-भरा फरीदाबाद बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Post

मक्सी में खाद्य विभाग का छापा: राजगिरा और सिंघाड़े के आटे के सैंपल लैब भेजे 

Thu Oct 2 , 2025
मक्सी।खाद्य आपूर्ति विभाग शाजापुर ने गुरुवार को मक्सी स्थित कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की। यहां से राजगिरा और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए और उन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई हाल ही में पांचाल परिवार के छह सदस्यों को हुई फूड पॉइजनिंग की […]

You May Like