नागपुर में आरएसएस की वार्षिक शस्त्र पूजा में शामिल हुए कोविंद

नागपुर, 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को विजयादशमी समारोह के तहत नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ की और इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री कोविंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरतलब है कि विजयादशमी के मौके पर श्री भागवत का विजयादशमी संबोधन आरएसएस का सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम माना जाता है। इस दौरान सरसंघचालक संगठन के दृष्टिकोण, नीतियों और प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने रुख को रेखांकित करते हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के सदस्यों ने उत्सव के उपलक्ष्य में संघ प्रार्थना का पाठ भी किया।

 

Next Post

मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्रीमती मुर्मु, श्री राधाकृष्णन और श्री मोदी सहित कई अन्य नेता महात्मा गांधी की समाधि […]

You May Like