वाशिंगटन, 01 अक्टूबर वार्ता) अमेरिकी सीनेट में एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित न होने के कारण अमेरिकी सरकार बुधवार की सुबह से ही ‘शटडाउन’ में चली गई। यह लगभग सात वर्षों में पहली बार ‘शटडाउन’ है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इस शटडाउन के कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ सार्वजनिक सेवाएं रोकी जा सकती हैं और आर्थिक आंकड़ों के जारी होने पर भी असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि जब अमेरिकी संसद से सालाना व्यय विधेयक पारित नहीं हो पाता तो सरकार को कुछ खर्चे रोकने पड़ जाते हैं। इसे शटडाउन कहा जाता है।
Next Post
पहचान छुपाकर दोस्ती के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed Oct 1 , 2025
इंदौर:बाणगंगा इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पहचान छुपाकर पीड़िता से दोस्ती की और उसके बाद दुष्कर्म किया. आरोपी की पहचान उजागर होने पर जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाई, तो वह उसे लगातार परेशान करने लगा.23 वर्षीय आरोपी रहीम शेख पिता अजीज शेख, निवासी […]

You May Like
-
6 months ago
अतिक्रमण विरोधी मुहिम थमते ही फिर से अतिक्रमण शुरू
-
12 months ago
भालू के हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल
