रुपया चार पैसे टूटा

मुंबई, 29 सिंतबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार से पैसा निकालने से सोमवार को रुपया 3.75 पैसे कमजोर होकर ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब आ गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.7575 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 4.75 पैसे की मजबूती के साथ 88.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू में तेजी रही। यह 2.75 पैसे की मजबूती के साथ 88.6925 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर सीमित दायरे में रहा। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 88.69 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 88.81 रुपये प्रति डॉलर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से भारतीय मुद्रा दबाव में है। साथ ही शेयर बाजार की गिरावट का असर भी देखा जा रहा है।

Next Post

बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच आवश्यक

Mon Sep 29 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच आवश्यक है. सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में लगाये जा रहे स्वास्थ्य शिविर में सभी किशोरी बालिकाएँ तथा महिलाएँ अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें और शिविर का लाभ लें. कन्या महाविद्यालय में […]

You May Like