पुलिस विभाग की आरक्षित भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण

बीना। शहर में पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूमि पर वर्षों से लगी सब्जी-फल की अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को थाने के पास दुकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पहुंचकर विरोध जताने लगे।

थाना प्रभारी अनूप यादव ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति अधिकारियों की लापरवाही से बनी, लेकिन अब किसी भी हाल में पुलिस विभाग की जमीन पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने विक्रेताओं को 2 अक्टूबर तक का समय देते हुए नगर पालिका से वैकल्पिक स्थान चिन्हित कर वहीं से व्यवसाय करने के निर्देश दिए।

शहर में पुलिस विभाग के लिए तीन स्थानों पर भूमि आरक्षित है,खसरा नंबर 282 में 0.384 हेक्टेयर, खसरा नंबर 294 में 0.374 हेक्टेयर और खसरा नंबर 171/4 में 1.214 हेक्टेयर। इनमें से कुछ हिस्सों पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। थाना प्रभारी ने तहसीलदार को सीमांकन कराने के लिए पत्र लिखा था और अब सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है। नगर पालिका को व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

Next Post

खरीदी केन्द्रों में धान के सुगमता से उपार्जन की व्यवस्था करें

Mon Sep 29 , 2025
रीवा।कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य विभाग श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने धान उपार्जन की तैयारियों तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की. श्रीमती शमी ने कहा कि इस वर्ष समय पर मानसून और अच्छी वर्षा के कारण संभाग के सभी जिलों में धान […]

You May Like