भोपाल: विदिशा रोड स्थित नवयुवक राजा दक्ष प्रजापति श्री गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के आयोजक पातीराम प्रजापति ने बताया कि कई वर्षों से माता रानी की चुनरी यात्रा परंपरागत रूप से निकाली जाती है और दुर्गा जी की भव्य झांकी सजाई जाती है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर 9 दिनों तक गरबा, महाआरती और भंडारे जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चुनरी यात्रा में इस बार भी हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा भाव से माता रानी को चुनरी अर्पित की।
