लोकेश कुमार यादव बने एयरपोर्ट निदेशक

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारी लोकेश कुमार यादव ने महाराजपुरा विमानतल के विमानपत्तन निदेशक के पद का कार्यभार संभाल लिया। यादव को विमानतल प्रबंधन और एविएशन संचालन में व्यापक अनुभव है। उन्होंने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया है। उनके मार्गदर्शन में ग्वालियर विमानतल पर यात्री सेवाओं और संचालन में और अधिक उत्कृष्टता आने की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने लोकेश कुमार यादव का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में विमानतल की सेवाओं और यात्री अनुभव को और बेहतर बनाने का संकल्प जताया।

Next Post

जनसुनवाई में आये 164 आवेदन

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 164 आवेदन दिये। जिसमें 132 नये आवेदन हैं तथा 32 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर नामांतरण, बंटवारा, […]

You May Like