
बालाघाट। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मलाजखंड में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 22 को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री मानसिंह मेरावी की प्रमुख उपस्थिति में नगर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं ने “वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता” में भाग लेकर कबाड़ से आकर्षक व उपयोगी कलाकृतियों का निर्माण किया। बच्चों की प्रतिभा और सृजनशीलता को देखकर उपस्थित जनसमूह ने उनकी जमकर सराहना की। इसके साथ ही नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान, शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनसे नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुँचा। इस अवसर पर अशोक ब्रम्हनोटे, सौरभ बेदी, राजेश नागेश्वर, अजय बघेल, अनुपाल बघेल, दिलीप मालिक सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
