सड़क बनवाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गौरझामर: देवरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसली मुख्यालय को जोड़ने वाली बिलहरी मेडकी से ग्राम पुतरा तक रोड ना होने के कारण 25 गांव के लोगो को केसली मुख्यालय आने जाने में काफी परेशानी होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसली से बिलहरी तक रोड की समस्या 4 साल पहले केसली से पुतरा गांव तक रोड बना हुआ है जबकि बीच रास्ते में जंगल में ठेकेदार द्वारा 2 किलोमीटर रोड नहीं बनाया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर मानव भगवती कल्याण संगठन के कार्यकर्ता जवाहर सिंह लोधी, कैलाश सिंह लोधी नरपत सिंह मुन्ना सिंह, उत्तम सिंह नाहर मऊ सरपंच, मुकेश यादव सरपंच बिलहरी, राजकुमार लोधी बड़ी संख्या में ग्राम के लोगों द्वारा केसली तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा लोगों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर चुनाव तक रोड नहीं बन रहा तो 25 गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। अतः रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।

Next Post

दक्षिण कोरिया में यूनिफिकेशन चर्च के नेता हान हक-जा के खिलाफ वारंट जारी

Tue Sep 23 , 2025
सोल, 23 सितंबर (वार्ता ) दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल की पत्नी किम कियोन-ही से जुड़े रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए यूनिफिकेशन चर्च प्रमुख हान हक-जा को हिरासत में लेने के लिए वारंट जारी किया है। सोल सेंट्रल […]

You May Like