नगर में अनेक स्थानों पर विराजी मां दुर्गा

शाहगंज. शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही नगर में अनेक स्थानों पर मां जगदंबा की प्रतिमाओं की स्थापना एवं घट स्थापना की गई. सुबह से शाम तक जय दुर्गे जय काली के जयकारों के साथ मां भवानी की स्थापना गाजे बाजे के साथ होती रही. नगर में मां दुर्गा, मां काली के साथभगवान शंकर एवं राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई है. नगर में भवानी आश्रम, युवा चेतना मंच, विश्राम गृह मार्ग, दशहरा मैदान, केवट मोहल्ला, गौर मोहल्ला, जगदीश मंदिर, वार्ड 1, वार्ड 4 अंबेडकर नगर, विद्युत मंडल कार्यालय आदि स्थानों पर माँ दुर्गा की स्थापना की गई. नवरात्र पर्व प्रारंभ होते ही मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी है.

 

Next Post

पिपट में सिलेंडर फटा, चार घायल; पिता-पुत्र गंभीर

Tue Sep 23 , 2025
छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपट में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब 7:30 बजे अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के साथ ही घर में आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र समेत चार लोग झुलसकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like