महंगे घरों को बनाता था निशाना, करोड़ों का माल बरामद

इंदौर। विजयनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर चोर विजेंद्र उर्फ बंटू उर्फ सुरेश निवासी हरियाणा, हाल अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 550 ग्राम सोना, 5 लाख रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदी गई कार जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अकेले ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और बंद मकानों व महंगे घरों को ही निशाना बनाता था। इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में वह चोरी कर चुका है। कुछ दिनों पहले ही विजयनगर थाना क्षेत्र में भी उसने वारदात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर विजयनगर पुलिस टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के अमरावती से दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में और मामलों का खुलासा होगा।

Next Post

चौक बाजार में सीएम: मेक इन इंडिया से ही देश बनेगा नंबर वन

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज चौक बाजार में आयोजित जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण कार्यक्रम में व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश चौथी सबसे बड़ी […]

You May Like