भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

राजगढ़: जिले के भोजपुर थानांतर्गत ग्राम पपड़ेल में एक घर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया है. यह विस्फोटक पदार्थ बम-पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होता है. संबंधित से पूछताछ करने पर लायसेंस भी नहीं मिला है. मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार 19 सितम्बर को चौकी प्रभारी विकास राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू साहू निवासी ग्राम पपडेल अपने मकान में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री (बम-पटाखे) भंडारित किए हुए है.

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की गई. मकान मालिक सोनू साहू से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बिक्री हेतु अपने घर की पहली मंजिल पर भारी मात्रा में बम पटाखे रखे हैं. वैध लाइसेंस माँगे जाने पर वह कोई भी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका. आरोपी के कब्जे से काफी अधिक मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री ज़ब्त की गई.

आरोपी का यह कृत्य धारा 288 बी.एन.एस. एवं धारा 5, 9 (ख) (1) (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत दंडनीय पाया गया.इस पर थाना भोजपुर में आरोपी सोनू साहू, पिता मुकुट बिहारी साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पपडेल पर अपराध क्रमांक 255/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. कार्यवाही में थाना प्रभारी भोजपुर निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, उप निरीक्षक विकास राठौर, चौकी प्रभारी पपडेल, प्रधान आरक्षक मांगीलाल लोधा, आरक्षक गौरव श्रीवास, महिला आरक्षक प्रिया मीणा, आरक्षक लोकेश परमार का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

नवरात्रि पर्व पर राज्यपाल ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए

Mon Sep 22 , 2025
ग्वालियर: नवरात्रि पर्व के दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए, पूजन किया और पीठ परिसर में विराजमान वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। दतिया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सांसद संध्या राय और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम […]

You May Like