बाणगंगा पुलिस ने नकली नोट के साथ चार युवकों को पकड़ा

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने कुमेडी काकड़ एमआर10 सर्विस रोड पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों के कब्जे से उच्च गुणवत्ता के नकली नोट जब्त किए. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि 21 वर्षीय यशराज, 24 वर्षीय सौरभ, 19 वर्षीय हेमंत और 20 वर्षीय शुभम मीणा के पास से 13,000 रुपए, 14,000 रुपए, 16,000 रुपए और 13,000 रुपए मूल्य के 200 रुपए के नकली नोट मिले.

तलाशी में आरोपियों ने नोट घर पर प्रिंटर से छापकर तैयार करने की बात भी स्वीकार की. चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, शाम तक पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करेंगी.

Next Post

छीतापुरा में ग्रामीण कर रहे प्रूफरेंज विस्तार का विरोध

Mon Sep 22 , 2025
इटारसी। यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर छीतापुरा ग्राम पंचायत में रविवार को देवी खेड़ापति मैया परिवार की बैठक आयोजित हुई। इसमें सेंट्रल प्रूफ एस्टेब्लिशमेंट (CPE) के ‘प्रूफरेंज’ विस्तार प्रस्ताव का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। बैठक में महिला प्रतिनिधियों सहित लगभग 300 ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने साफ कहा […]

You May Like