भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित प्रसिद्ध रहस मेले में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेशभर के हितग्राहियों को बड़ी सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री प्रदेश के लगभग 32 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 196.72 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। यह राशि वृद्धावस्था, निराश्रित, दिव्यांग एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस पहल से जरूरतमंदों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी और सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
