प्रिंसिपल सर्टिफिकेट ना मिलने पर तीन बीज विक्रेताओं को नोटिस

जबलपुर: जिले में मटर की बोवनी की चल रही तैयारियां के मद्देनजर किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज एवं अन्य आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को शहपुरा विकासखंड के ग्राम सहजपुर में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के यहां दस्तक दी। जिसमें तीन विक्रेताओं के यहां प्रिंसिपल सर्टिफिकेट, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर का संधारण न होने पर उन्हें नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें आशीष एग्रो, राज एग्रो सीड्स, संस्कार कृषि केंद्र को बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जुड़ाये बीज का व्यापार करने पर तथा बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर का संधारण ना करने पर नोटिस जारी कर तीन दिवस में इन कमियों को पूरा कर जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिये गये। समय सीमा में जवाब नहीं दिये जाने पर नियम अनुसार कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

साथ ही अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण के दौरान देखा गया कि विक्रेताओं द्वारा लाइसेंस के अनुसार बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्रियों का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है अथवा नहीं तथा किसानों को बिल दिए जा रहे हैं या नहीं। निरीक्षण में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शहपुरा एस के परतेती एवं उर्वरक निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव, कृषि विस्तार अधिकारी गौतम यादव एवं मुस्कान गायकवाड शामिल थे।

Next Post

ठेकेदार पर ठोंका 1 लाख का जुर्माना, इंजीनियर-सब इंजीनियर को नोटिस

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: शहर में चल रही अमृत जल योजना के तहत कार्यों की धीमी गति, रि स्टोरेशन सही ढंग से नहीं करने और गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने पर नवागत नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने तत्काल प्रभाव से अमृत […]

You May Like