सरकार की नीयत साफ़ हो तो योजनाएं अपना रास्ता बना लेती हैं: योगी

लखनऊ, 20 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सरकार की नीयत साफ हो तो योजनाएं अपना रास्ता स्वयं बनाती हैं।

लोकभवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण का शुभारंभ करते हुए मुझे अति प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।

योगी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा “ वर्ष 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में हम लोगों ने जो भर्ती की हैं, उससे आज महिला कार्मिकों की संख्या 44 हजार से अधिक हुई है।अब 20प्रतिशत महिला कार्मिकों की भर्ती को अनिवार्य किया गया है।”

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अंतर्गत, हम लोग 25 हजार का पैकेज बेटी के जन्म से लेकर के स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में DBT के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन शर्त है…बेटी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी प्रकार के टीकाकरण के साथ उस बेटी को जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26 लाख से अधिक बेटियां सीधे-सीधे लाभान्वित हो रहीं हैं।

Next Post

ऑपरेशन फास्ट में फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़, 1220 सिम कार्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 20 , 2025
छतरपुर।पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट के तहत फर्जी सिम कार्ड रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने लवकुशनगर निवासी लवकेश चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 1220 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, 6 चार्जर और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के […]

You May Like

मनोरंजन