
सतना।मैहर जिले में मां शारदा लोक के गठन के संबंध में एमपीटी की मुख्य आर्किटेक्ट संगीता व्यास की उपस्थिति में सभी संबंधित विभागों राजस्व, मां शारदा प्रबंध समिति, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी, जलनिगम, पीएचई, एमपीयूडीसी (वाटर लाइन, सीवर लाइन), नगर पालिका, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, एमपीईबी, पुलिस, बीएसएनएल एवं रोपवे प्रबंधन के साथ संयुक्त भ्रमण एवं विभिन्न विभागों के पूर्व से निर्मित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन किया। यह टीम 20 सितंबर को मैहर में मौका स्थल का निरीक्षण कर प्राथमिक सर्वे करेगी।
