राहगीरों के लिए हैवान बने आवारा स्वान, बढ़ा रैबीज का खतरा

जबलपुर: नगर पालिका परिषद पनागर की उदासीनता के चलते आवारा कुत्तों के कारण नगर वासियों में रैबीज का खतरा बढ़ता जा रहा है। नगर की गलियों में आवारा श्वान सुबह से शाम तक मंडराते नजर आते हैं। इन श्वानों के हमलों के कारण सैकड़ों लोग घायल भी हो चुके हैं, परंतु नगर पालिका इन श्वानों के कारण हो रही परेशानी के समाधान के लिए संजीदा ही नहीं है। नगर के रिहायशी इलाकों में शाम के बाद लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। श्वानों का लोगों के पीछे भागना, भौंकना और गंदगी लाकर आवासों के आसपास छोड़ देना आम बात है। जबकि शासकीय अस्पताल में हर साल हजारों रैबीज के एंटी डोज लगाए जा रहे हैं।
पल्ला झाड़ रहे नपा अधिकारी
नपा कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी, श्वानों के लिए हर बार यही बहाना बनाकर कह देते हैं कि नपा कार्यालय में किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। तो फिर हम कैसे श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई करें? जबकि आवारा श्वानों का झुंड नगर के हर गली, मोहल्ले सहित नपा कार्यालय में भी देखा जा सकता है। नगर के अनेकों वार्ड समेत बस स्टेंड, सब्जी मंडी से लेकर देवरी स्टेशन क्षेत्र में दिन रात इनकों आतंक मचाते हुए देखा जा सकता है।
इनका कहना है
नपा.अधिकारियों से बात हुई थी, संसाधनों की कमी बताई गई है उसे जल्द दूर कराया जायेगा
शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा
इनका कहना है
अनेकों बार आवारा स्वान की शिकायतें नपा.में की जा चुकी है छोटे छोटे बच्चों को खेलते वक्त आवारा स्वान दौड़ा देते है बच्चे गिर तक जाते है
संजय श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस
इनका कहना
उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है संसाधन उपलब्ध कराने प्रयास किए जा रहे है जल्द कार्रवाई की जावेगी
अमित सेन
स्वास्थ प्रभारी
न.पा.परिषद पनागर

Next Post

कच्ची शराब बेचने वाले को कोर्ट उठने तक की सजा

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर: न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी प्रियम कुमार सक्सेना की अदालत ने कच्ची शराब बेचने के आरोपी कालीराम बर्मन को कोर्ट उठने तक की सजा से दंडित किया। अदालत ने आरोपी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत को एडीपीओं मनीष समाधिया ने बताया कि आरोपी कालीराम को बरगी […]

You May Like