सफाई पर हंगामा: भाजपा नेता और जनपद सीईओ आमने-सामने

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा कार्यों के बीच बैतूल जिले की चिचोली जनपद पंचायत में गुरुवार को भाजपा नेताओं और जनपद सीईओ प्रतिभा जैन के बीच जमकर विवाद हो गया। सफाई को लेकर शुरू हुई यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, जनपद पंचायत परिसर में लगी महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं के पास पुराने फूल-मालाओं और कचरे को लेकर भाजपा नेताओं ने तत्काल सफाई की मांग की। इसी मुद्दे पर सीईओ प्रतिभा जैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

सीईओ ने भाजपा नेताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने केवल सफाई की मांग की थी, लेकिन सीईओ ने अनुचित भाषा का प्रयोग किया।

इस पूरे विवाद ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सीईओ ने घटना की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है, जबकि भाजपा नेताओं ने मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दी


है।

Next Post

NH-30 तेवरी में NHAI की ज़मीन से अतिक्रमण हटाया गया

Thu Sep 18 , 2025
कटनी। NH-30 राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को NHAI की भूमि पर अवैध रूप से खड़ी की गई दुकानों और बोर्डों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी […]

You May Like