प्रधानमंत्री शहरी आवास में बिजली-पानी की समस्या को लेकर अनवरत अनशन शुरू

कटनी: प्रधानमंत्री शहरी आवास में बिजली और पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हितग्राहियों ने आज गुरुवार प्रातः 10 बजे से अनवरत अनशन शुरू कर दिया है।आवास परिसर में रहवासी लगातार पेयजल संकट और बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं।

रहवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।मल्टी हितग्राही समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक समस्या का स्थायी निवारण नहीं होता, तब तक अनशन जारी रहेगा। समिति ने प्रशासन से जल्द ही ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

सीधी के 47 आयुर्वेद औषधालय डॉक्टर विहीन

Thu Sep 18 , 2025
सीधी:जिले में आयुष चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुकी है। सीधी जिले में संचालित 59 आयुर्वेद औषधालयों में से केवल 12 में ही चिकित्सक पदस्थ हैं, जबकि शेष 47 औषधालय बिना डॉक्टरों के चल रहे हैं। इन केंद्रों में उपचार का जिम्मा कम्पाउंडरों और औषधि सहायकों पर टिका […]

You May Like